पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बारामाफी गांव में शनिवार की रात को चोर एक घर की दीवार फांदकर घुस गए। चोर सोने चांदी के जेवर और नकदी ले गए। चोरी पांच लाख की बताई गई है।
थाना क्षेत्र के बारामाफी गांव के विजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को परिजन सो रहे थे। देर रात को घर की दीवार फांदकर चोर घर के एक कमरे में घुस गए। जो बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर, नकदी सहित अन्य समान ले गए। चोर घर में रखे कई समान को तितर बितर कर दिया। रविवार की सुबह जब परिजन उठे तो इसकी जानकारी हुई। लगभग पांच लाख की चोरी हुई है। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि मौके पर दरोगा को भेजा गया है।