28 सीकेटीपी-5- परिचय-राजापुर के पान की गुमटी में चोरी के दौरान शटर का तोड़ा गया ताला। संवाद
चित्रकूट-राजापुर। थाना अंतर्गत कमासिन रोड पर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपये सहित अन्य समान ले गए। इससे कस्बा वासियों में पुलिस के प्रति नाराजगी जताई जा रही है।रात के समय गश्त करने की मांग की है।
ग्राम चिल्लीराकस निवासी दुकानदार रामरतन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। गुमटी का शटर आधा खुला मिला और ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो गुल्लक में रखे करीब 15 हजार रुपये, लगभग छह हजार रुपये का पान-मसाला, सिगरेट व अन्य सामान के साथ-साथ साउंड मशीन भी गायब थी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों में दहशत और गुस्सा दोनों साफ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में गश्त करना चाहिए।थाना प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है । मौके पर उपनिरीक्षक परशुराम पांडेय को भेजा गया है।