फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रमुख मार्गों पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mon, 15 Dec 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-8- परिचय- राजापुर कस्बे में ​अतिक्रमण हटवाते एसडीएम व अन्य । संवाद
विज्ञापन
राजापुर, चित्रकूट। कस्बे में रविवार को प्रमुख सड़कों सहित गलियों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी से फुटपाथ पर बने घरों व दुकानों के बने चबूतरे व सीढ़ियों सहित दीवारों को हटाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मची रही । कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे में नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने से जल निकासी की समस्या हो गई थी। सड़कों में गंदा पानी भरा रहता था। आए दिन जाम भी लगा जाता था। जिसको देखते हुए एसडीएम फूलचंद्र यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कस्बे की तुलसी इंटर कॉलेज रोड व लूप लाइन चौराहे में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि जनहित में अतिक्रमण हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि जल निकासी ठप होने से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें