फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपापुर आश्रम में बदमाशों ने लूट की, महंत में कमरे में घुस कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट कोतवाली अंतर्गत शहर के हवाई पटटी मार्ग के देवागंना घाटी स्थित पंपापुर आश्रम में सशस्त्र बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की। आश्रम में रखी हजारों रुपये नगदी, कपडे़ व खाद्य सामग्री ले गए। महंत प्र्रेमदास आश्रमकी गुफा के अंदर बने एक कमरे में घुसकर जान कि सी तरह से जान बचाई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पंपापुर आश्रम के शिष्य चितरंजन सिंह ने मंगलवार को कोतवाली के पास बताया कि रविवार की रात को आश्रम में आधा दर्जन से अधिक बदमाश हथियार के साथ घुस आए। उन्होंने असलहों के बल पर आश्रम के अंदर रखी नगदी सहित अन्य सामग्री ले गए। बदमाशों का तांडव देख आश्रम के महंत प्रेमदास ने किसी तरह गुफा के अंदर बने एक कमरे में घुसकर जान बचाई।
सोमवार की सुबह जब कमरा खोला गया तो महंत अचेत अवस्था में मिले। इसके पहले भी इसी आश्रम में घटना हो चुकी है, इसमें लूटपाट की गई थी। इसके अलावा शहर के बजरंग आश्रम में तीन दिन पूर्व अज्ञात लोगों ने सेाने के मुकुट व अन्य जेवरात पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

पूरे मामले में कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संदर्भ में श्रीकामदगिरी मंदिर के प्रमुख संत मदनगोपाल दास व भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने मंदिरों में हो रही घटनाओं पर आक्रोश जताया। जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें