फोटो-6- सीएससी सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण करते अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट जिले में मंगलवार को सीएससी ई गवर्नेंस यूपी दिवस मनाया गया। मुख्यालय के सोनेपुर रोड कर्वीमाफी स्थित संचालक विजयराज के केंद्र में सीएससी दिवस का आयोजन हुआ।
इसमें जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह यादव का जिला समंवयक व जिला प्रबंधक अतुल कुमार ने पुष्प गुंच्छ देकर सम्मान किया। जिला समंवयक बदरूददीन खान ने बताया कि सीएससी दिवस पर वीएलइ हेमेंद्र सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद, राजू कुशवाहा व अन्य वीएलइ ने छात्रों को पीएमजी दिशा का प्रमाण पत्र बांटा। संवाद