फोटो-1- कालूपुर गांव में चोरी की घटना की जानकारी देती गीता देवी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में सदर कोतवाली अंतर्गत कालूपुरपाही गांव का परिवार सुबह मंदिर गया था। चार घंटे बाद लौटकर आए तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि लगभग सवा लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी हुई है।
कालुपुरपाही के लोधनपुरवा निवासी गीता देवी पत्नी महेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनके परिवार में सावन के सोमवार की पूजा थी। इसके लिए पूरी तैयारी कर पूरा परिवार गांव के बाहर बने शिव मंदिर गया था। लगभग चार घंटे बाद पूजन कर जब घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर गए तो अलमारी टूटी पड़ी थी। कपड़े इधर-उधर पड़े थे। अलमारी में रखे जेवर और रुपये भी गायब थे।
परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्राम प्र्रधान को दी गई। प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम गांव पहुंची लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। शाम को पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक लाख रुपये के जेवरात व लगभग 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।