फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
फोटो-5- मजदूर के खुदकुशी करने के बाद घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में कोतवाली अंतर्गत बनवारीपुर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार रात को घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

बनवारीपुर गांव निवासी मजदूर रामबाबू (28) पुत्र चुनकू के परिजनों ने बताया कि बीती रात को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी और परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह पत्नी मंजू कमरे में पहुंचीं तो वहां का नजारा देखकर चीख पड़ीं। चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रामबाबू मजदूरी करता था। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। दो पुत्रियां व एक पुत्र है। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें