फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 13 खंभों की तार काट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जन भर से ज्यादा गांवों के नलकूप ठप, धान की नर्सरी पर संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। लोढ़वारा उपकेंद्र के बरवारा फीडर के हाईटेंशन लाइन के 13 खंभों के तार चोर काट ले गए। इससे कई गांवों के नलकूपों की आपूर्ति बंद हो गई है। जेई ने पुलिस से शिकायत की है।

लोढ़वारा उपकेंद्र के जेई अनुज कुमार ने बताया कि बरवारा फीडर की लाइन बनकट से नहर किनारे होकर बरवारा तक जाती है। 15 जून की रात को चोरों ने 11 हजार लाइन के 12-12 खंभों के तार काट कर चोरी कर लिया। बताया कि तार करीब 72 हजार रुपये के थे साथ ही चोरों ने क्रास आर्म व इंसुलेटर भी चोरी किया है। सभी सामान की करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर से बरवारा, भंभौर, मकरी, बारा माफी, बीरा माफी, उसरी पुरवा, इटखरी, कादरगंज, अलमा पुरवा, भैसौंधा, दहिनी, पहाड़िया बुजुर्ग, हिनौती माफी सहित अन्य गांवों के कृषि फीडर का तार काटने से नलकूप ठप हो गए हैं। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। किसान राजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही नए तार नहीं लगाए गए तो धान की नर्सरी तैयार नहीं हो पाएगी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें