फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रदर्शनी मैच में जीत-हार का नहीं हुआ फैसला

विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार के सेवानिवृत पर मौजूद ​खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। स्टेडियम में बुधवार को कबड्डी का प्रदर्शनी मैच खेला गया। स्टेडियम की दोनों टीमों के बीच मैच हुआ। परिणाम 22-22 अंक से बराबरी पर छूटा। दोनों टीम के खिलाडियों को पुरस्कार दिया गया। इसी दौरान क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार के सेवानिवृत होने पर बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणाप्पा जीएन ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया है। इनके कार्यकाल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता स्टेडियम में हुई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को दिखाया है। प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में सपना देवी ने जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विदाई समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, खेल अनुदेशक श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, अंगद, अख्तर, फिरोज व रमेश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें