छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सदगुरु शिक्षा समिति जानकी कुंड के संचालित विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस साल 71 छात्रों को इसका लाभ मिला। चार सालों में 275 बच्चों को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिल चुका है।
ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष विषदभाई मफतलाल की ओर से गरीब मेधावी और होनहार बच्चों के सहयोग के लिये यह छात्रवृत्ति दी जाती है। शिक्षा समिति की प्रमुख ऊषा जैन ने कहा कि जब तक कार्य में उत्साह एवं रुचि नहीं होगी तब तक सफलता संभव नहीं है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. बीके जैन ने कहा कि जो बच्चें इस साल छात्रवृत्ति का लाभ पाने में सफ ल नही हुये है उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं हैं। वो अगले साल के लिए और अधिक मेहनत करें। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे आयें। अंत में सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।