There is no greater charity than giving education
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ(चित्रकूट)। कस्बे के महामति प्राणनाथ महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश दुबे ने शिक्षकों को शाल पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक के कार्यों को शिष्यों को कभी भुलना नहीं चाहिए। शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के साथ ही उनके चरित्र को भी निखारने का कार्य करते हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के कुलपति ने कहा कि शिक्षा देने से बड़ा दान कोई नहीं है। महाविद्यालय के प्रबंधक सुंदर लाल सुमन ने बताया कि महाविद्यालय के संस्थापक माता बदल जायसवाल की जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत कई कार्यक्रम किए जा रहे है। इस मौके पर महंत दिव्यजीवनदास, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, अधिवक्ता आईके चतुर्वेदी, सुशील मिश्रा, शिवचरन, प्रदीप द्विवेदी, उमा जायसवाल, रेशमा, प्रशंसा गुप्ता, शीलू, मंदाकिनी आदि मौजूद रहीं।