फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भूमि विवाद, पेयजल समस्या व चकबंदी की शिकायतें ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में हुआ। इसमें ज्यादातर भूमि विवाद, पेयजल समस्या व चकबंदी की शिकायतें मिली।
विज्ञापन

सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 249 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मात्र 35 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम-एसपी ने चकरोड अतिक्रमण तथा भूमि संबंधी मामलों पर एसडीएम राजापुर से कहा कि राजस्व, चकबंदी एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्राथमिकता से कब्जा मुक्त कराया जाए। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर की जांच कर आख्या देखी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। ताकि वह समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके।
इसके पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी महेंद्र कुमार पटेल ने तहसील परिसर में डीएम, एसपी से अति कुपोषित बच्चों, माताओं को पुष्टाहार व सहजन के पौधों का वितरण कराया। अधिकारियों ने तहसील परिसर में आम, आंवला का पौधरोपण भी किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार झा, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल वद्र्धन, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष चंद्र, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सत्संगी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें