फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के घर एक लाख की चोरी

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सिकरीसानी निवासी होमगार्ड बृजकिशोर पुत्र रामकृपाल के घर से चोरों ने गुरुवार की रात करीब एक लाख की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। होमगार्ड परिसर कलेक्ट्रेट में तैनात है।
विज्ञापन


होमगार्ड ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। रात को चोरों ने पीछे के रास्ते आकर छत का छप्पर तोड़ा और अंदर घुस आए। चोरों ने बाक्स में रखे जेवर व नगदी चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने दूसरे कमरे का ताला खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो बाक्स खुला पड़ा था। होमगार्ड ने बताया कि लगभग एक लाख का माल चोरी हुआ है। जिसकी सूचना पहाड़ी थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें