चित्रकूट। चांदी की पायल साफ कराने आए दो युवक लाखों के जेवर लेकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बलदाऊ गंज निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी कसहाई रोड संजीवनी अस्पताल के पास ज्वेलर्स की दुकान है। बुधवार की दोपहर को दो लोग आए और चांदी की पायल साफ करने की बात कही। वह दुकान के अंदर पायल साफ करने लगा। तभी दोनों व्यक्ति काउंटर में रखे सोने के 21 छोटे व 10 बड़े लाकेट, अंगूठी, मंगलसूत्र निकाल लिया और कहा कि 10 मिनट में आ रहे हैं।
एक घंटे तक नहीं लौटे तो आशंका हुई तो सीसीटीवी कैमरा चेक किया। इसमें देखा कि दोनों जेवरात निकालकर चले गए। बताया कि करीब आठ लाख रुपये का सामान ले गए हैं। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।