फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 21 Mar 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 20सीकेटीपी 13 प्रमोद फाइल फोटो।
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कहेटा माफी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को घटना के समय से एक युवक की जान चली गई थी। युवक की 10 दिन पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

पटिहा जप्ती गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद यादव (26) और गोविंद कुमार (27) बाइक से पहाड़ी गए थे। वहां से लौटते समय शाम को कहेटा माफी के सिद्ध गोपाल सिंह का पुरवा के पास पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। इसी के साथ सिद्ध गोपाल सिंह का पुरवा निवासी विवेक सिंह (40) की बाइक में टक्कर मारी थी। इससे सभी घायल हो गए थे। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी।
बोलेरो में सवार बांदा के तिंदवारी के गोखरी निवासी रामस्वरुप (30) भी घायल हो गया था। सीएचसी में इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले विवेक की मौत हो गई थी। वहीं अन्य तीन घायलों को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां प्रमोद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रमोद की इलाज के दौरान मौत हुई और परिजन शव लेकर गांव आए। इसके बाद सूचना दी थी। हेलमेट पहने था।
-
उजड़ा सुहाग, हाथों की नहीं छूटी थी मेहंदी

चित्रकूट। नौ मार्च को शादी बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव में राधा देवी से मृतक प्रमोद यादव की शादी हुई थी। शादी के नौ दिन बाद एक सड़क हादसे में उसक पति प्रमोद की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। प्रमोद की पत्नी राधा सोमवार को अपने मायके गई हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत ससुराल पहुंची। प्रमोद के भाई शास्त्री और मां चुनकीवा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें