इलाहाबाद से लौटा युवक गांव जाने के लिए रिक्शे पर
बैठा तो वहां मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उसे गालियां देकर पिटाई कर दी।
विरोध करने पर उसका बैग लेकर भाग निकले। जिसमें उसके कपडे़ व दो हजार रुपए
नगद थे। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई, लेकिन पिटे युवक
को ही कोतवाली ले आई।
घटना मुख्यालय के बल्दाऊ गंज मार्ग की है। छोटू
पुत्र छोटा निवासी सपहा ने बताया कि बुधवार की रात को वह इलाहाबाद से
बुंदेलखंड एक्सप्रेस से उतरकर बल्दाऊगंज की ओर आया। वहां खडे़ एक रिक्शे पर
वह बैठ गया। पास खड़े तीन अज्ञात युवक आए और उसे गालियां देने लगे।
जब
छोटू ने इसका विरोध किया तो उसको जमकर पीटा और बैग लेकर भाग निकले। जानकारी
होते ही गश्त पर मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी युवक को
पकड़ न सके।
ब्लकि पिटे युवक व उसके एक साथी को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस
मामले में कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा
रही है। पुलिस को दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली थी। इस पर मौके
पर मिले युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। युवक ने कुछ युवकों के नाम
बताए हैं उनकी तलाश की जा रही है।