घर के बाहर बंधे मवेशी को बाडे़ में ले जा रही महिला
पर उसी मवेशी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल
लाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना चौकी क्षेत्र के भगवतपुर
गांव की है। बुधवार की देर शाम को सर्दी बढ़ने पर सियादुलारी पत्नी रमेश
पाल निवासी भगवतपुर ने घर के बाहर बंधी मवेशी को बाडे़ में ले जा रही थी।
इसी दौरान मवेशी ने पीछे से महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला पत्थर से
टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती
कराया।
जहां देर रातउसकी मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
गुरुवार को कोतवाली की दरोगा रीता यादव ने बताया कि महिला को मवेशी के
मारने से ही गंभीर चोट आई है। पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।