चित्रकूट। सदर कोतवाली के गोकुलपुरी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। गोकुलपुरी निवासी नत्थू ने बताया कि रविवार की शाम को घर के लोग काम करने चले गए थे। इसी दौरान बेटा वीरेंद्र उर्फ हलाले (25) ने कमरे में फंदा लगा लिया था।
शाम को घर लौटे तो देखा कि फंदे से शव लटक रहा था। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में फंदा लगाकर खुदकुशी की परिजनों ने जानकारी दी थी। अभी तक परिजन कोई ठोस कारण नहीं बता रहे हैं। यह जरूर है कि वह नशे का आदी था। रविवार को भी दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी थी। परिजन उसे नशा करने से मना करते थे। इससे परिजनों से विवाद होता था। (संवाद)