फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Tue, 15 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया रेलवे क्रासिंग के पास की है।
विज्ञापन



 शिवपूजन यादव (35) पुत्र नत्थू प्रसाद निवासी कपना पहाड़ी लगभग छह माह से अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को वह अपने बीमार पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए घर लौट रहा था।

सोमवार को मानिकपुर जंक्शन में ट्रेन से उतरने के बाद चित्रकूट धाम कर्वी आने के लिए दूसरी ट्रेन से रवाना हुआ। ट्रेन जैसे ही रेहुंटिया रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी तो वह अनियंत्रित होकर नीेचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर रेलवे फाटक पर मौजूद रेलकर्मी ने स्टेशन पर सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पडे़ युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें