घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। जब परिजनों को पता चला तो शोक व्याप्त हो गया।
पथरौडी गांव के सुकरू प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र कामता प्रसाद (38)ने गुरुवार की शाम खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या ली। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला। फांसी के फंदे से शव लटकता देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी की टीम पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के चार पुत्री, दो पुत्र है। मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।