फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
 आग लगने के बाद नुकसान की जानकारी देते पीडि़त परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव में सुरेश प्रसाद के घर में आग लग गई। इससे घर में रखी गृहस्थी सहित अन्य समान जल गया। पीड़ित के अनुसार पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोढ़वारा निवासी सुरेश ने बताया कि वह अपने ससुराल बच्चों के साथ चला गया था। शुक्रवार को तड़के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके घर से धुआंं निकल रहा है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि घर में कोई नहीं था। ऐसे में अन्य कोई कारण भी हो सकता है।
पड़ोसियों ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि घर में आग लग गई है। अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। फायरबिग्रेड समय से नहीं पहुंचा सारा समान जल कर खाक हो गया है। पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय गौतम ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें