चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार गांव के दिव्यांग धर्मेंद्र (16) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कई माह से बीमार चल रहा था। बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है।
बूढासेमरवार गांव निवासी चंद्रभान ने बताया कि उसका पुत्र धर्मेंद्र अपनी मां के साथ गुरुवार की सुबह खेत से पानी लगा कर आया था। घर के सदस्यों के अपने-अपने काम पर व्यस्त हो जाने पर धर्मेंद्र ने कमरे के अंदर जाकर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब धर्मेंद्र की बहन खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा चीख पड़ी। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली कर्वी पुलिस को दी है जहां दी गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।