राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरूआ के सिद्ध आश्रम परिसर में इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दिल्ली की वैशाली और रींवा के राकेश के बीच हुई कुश्ती में महिला पहलवान वैशाली की जीत हासिल की। सैकड़ों दर्शकों ने दंगल का आनंद उठाया।
दंगल में पहली कुश्ती अलीगढ़ के समीर व बरेली के सगीर के बीच हुई। इसमें लगभग 15 मिनट के बाद समीर ने बाजी मारी। प्रयागराज के आकाश और राजस्थान के बादल की कुश्ती में आकाश ने जीत दर्ज किया। राजस्थान जयपुर के पहलवान राजू और पंजाब के पहलवान बलवीर के बीच कुश्ती हुई। इसमें बलवीर की जीत हासिल की।
जीते पहलवानों को रामनगर ब्लाॅक प्रमुख गंगाधर मिश्र ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रंगनाथ सिंह ने बताया कि बरूआ के सिद्ध आश्रम में मेला लगने के साथ दंगल का आयोजन होता है। इस मौके पर कुंवर बहादुर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, राजधर सिंह, इंद्राज सिंह, कल्ल, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।