फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फंदा लगाने वाली महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मारा चंद्रा गांव में पति से विवाद के बाद फंदा लगाने वाली महिला की प्रयागराज में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बहन अन्नू (26) चंद्रा मारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार के साथ ब्याही थी। शादी के बाद अक्सर ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। खाना भी नहीं देते थे। यह बात बहन ने कई बार बताया था।
शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने मारपीट कर फंदे से लटका दिया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप लगाया कि भांजा और भांजी की भी जान का खतरा है। शनिवार को थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें