फोटो 16 सीकेटीपी-20- परिचय- राष्ट्रीय प्रतियोगिताके लिए चयनित प्रतिभागी।-स्त्रोत- विद्यालय
मानिकपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के लिए चित्रकूट जिले के चार छात्रों का चयन हुआ है। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई है।
मानिकपुर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तरीय राज्य प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के गुना में हुई थी। इसमें भाग नवोदय विद्यालय मानिकपुर के चार छात्र निखिल सिंह, अनुज पटेल, राजदीप एवं शशांक कुमार ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियोंं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। इसमें मानिकपुर के ये चारों खिलाड़ी भी शामिल हैं। छात्रों का चयन होने पर विद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है। संवाद