। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर
खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंची। मायका पक्ष के
आरोप के बाद पति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा है।
घटना
कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा की है। मनु उर्फ चुनबादी यादव (22) पुत्री
माधव प्रसाद निवासी चर ऐंचवारा का विवाह 26 अप्रैल 2012 को शिवसागर यादव
निवासी लोढ़वारा के साथ हुआ था।
शुक्रवार की रात को शिवसागर अपने बडे़ भाई
रामसंवारे के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। मनु ने पति से मायके बात
करने के नाम पर मोबाइल ले लिया और अपने कमरे में चली गई।
देर रात को उसका
पति व भाई लौटा तो भाभी शकुंतला ने घर का दरवाजा खोला। शिवसागर अपने कमरे
पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार पत्नी को आवाज दी, लेकिन दरवाजा
नहीं खुला।
इसके बाद दोनों भाई पीछे के रास्ते कमरे की छत पर पहुंचे और
खिड़की से अंदर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे में झूल रही थी। इसके बाद
दरवाजा तोड़कर कमरे मेें आए और पुलिस को सूचना दी।
उधर, जानकारी होने पर
मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम
को मुख्यालय भेजा। मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति को पूछताछ के लिए
कोतवाली लाया गया है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट
के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
कोतवाली में पति ने बताया कि उसका किसी तरह कोई
विवाद नहीं था। अज्ञात कारणों के कारण पत्नी ने खुदकुशी की है। उसके कोई
संतान नहीं है।