दिनदहाड़े यात्रियों
से भरी बस में गोली मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में डीआईजी
रीवा व पुलिस अधीक्षक सतना जंगल पहुंचे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का
मामला दर्ज किया गया।
रीवा से चित्रकूट आ रही यात्रियों से भरी बस को
शुक्रवार की दोपहर जनपद के सीमावर्ती बगदरा घाटी में हथियारबंद बदमाशों ने
टायर पर गोली मारकर लूटपाट की थी।
कंडक्टर, खलासी व मैनेजर समेत आधा दर्जन
यात्रियों को असलहे की बटों से पीटकर और उन्हें लूटकर जंगल की ओर भाग गए
थे। इस मामले में शनिवार को डीआईजी रीवा डी श्रीनिवासन वर्मा ने सतना पुलिस
अधीक्षक संजय सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बस मैनेजर छोटकू
मिश्रा निवासी रीवा की तहरीर पर नया गांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ
डकैती का मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद डीआईजी ने एसपी व तीन पुलिस
टीमों के साथ बगदरा घाटी से जुडे़ जंगलों में बदमाशों की तलाश की। डीआईजी
ने बताया कि जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए दो टीमें गठित की गई
हैं। उन्होंने कहा इस घटना में किसी डकैत गैंग का हाथ नहीं है।