फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कमरे में फंदा लगा महिला ने दी जान

Fri, 28 Jun 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने घर में फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के बानतालाब निवासी शुभम सेन ने बताया कि उनकी पत्नी राधा (24) बुधवार रात में खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने की बात कहकर चली गईं। कुछ देर बाद जब वह उस कमरे में पहुंचे तो देखा कि पत्नी फंदे पर लटक रही है। आनन फानन परिजनों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल लाए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पति ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ था। खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में चली गई थी। बांदा निवासी मृतका के भाई श्यामू ने बताया कि रात 8 बजे बहन की बात मोबाइल पर मां से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। आरोप लगाया कि कोई बात तो जरूर है जिसे ससुरालीजन नहीं बता रहे हैं। मृतका के ढ़ाई साल की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें