फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सेसा सुबकरा गांव के मजरा कालूराम का पुरवा में शनिवार रात एक महिला ने कमरे में दीवार में लगी खूंटी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

कालूराम का पुरवा निवासी विभा उर्फ नेहा देवी (27) रात में कमरे के अंदर थी। सुबह दरवाजा खोलने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति मनीष उर्फ सोनू सेन ने बताया कि पत्नी का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। जिससे परेशान रहती थी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों ने महिला की तबीयत खराब हाेने से ऊबकर फंदा लगाने की जानकारी दी है। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें