फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा, दस से अधिक गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। पड़ोसी जिले सतना में हुई झमाझम बारिश से बरदहा नदी का जलस्तर और बढ़ गया। पानी चमरौहा गांव के पर बरदहा नदी पर बने रपटे के ऊपर बह रहा है। इससे 10 से अधिक गांवों के लोगों का दो दिन से मानिकपुर से संपर्क कट गया है। बीमार लोग वहां इलाज कराने नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार को हुई बारिश से बरदहा नदी उफना गई। पड़ोसी सतना जिले में अच्छी बारिश होने से बरदहा नदी पर चमरौहा गांव के पास रपटे के ऊपर पानी बहने लगा। इससे आवागमन ठप है। रानीपुर, गिदुरहा, सखौंहा, ऊंचाडीह, रामपुर कल्याणढ़, निही समेत 10 गांव शामिल हैं। चमरौहा के श्याम लाल, राकेश कोल ने बताया कि रपटे पर पानी भर जाने से आवागन बंद हो गया है। इस रास्ते से दस से अधिक गांव के निवासियों का आना जाना रहता है। ज्यादातर ग्रामीण मानिकपुर बाजार करने के साथ ही रिश्तेदारी में जाते हैं।
चमरौहा के मोतीलाल, सकरौंहा के मोहित आदिवासी व गिदुराह के राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन से मजदूरी करने मानिकपुर नहीं जा सके। घर के बीमार लोगों का मानिकपुर इलाज कराने नहीं जा पा रहे हैं। गांव में ही दवा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें