फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पौने 12 करोड़ से बने पुल का धंसा एप्रोच मार्ग, बढ़ा खतरा

विज्ञापन
टूटा धंसा एप्रोच मार्ग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के भरतकूप के बघेलाबारी के पास दो साल पहले बाण गंगा नदी पर बने पुल का एप्रोच मार्ग टूट गया है। डामर से बना यह एप्रोच मार्ग धंसता जा रहा है। इससे पौने 12 करोड़ की लागत से बने पुल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

भरतकूप के कोलौंहा के पास बघेलाबारी से कालिंजर कीओर जाने वाले मार्ग पर बहने वाली बाण गंगा नदी पर बने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 11 करोड़ 79 लाख की लागत से लगभग 300 मीटर पुल (एप्रोच मार्ग सहित) के एक हिस्से का एप्रोच मार्ग टूट रहा है। पुल की दीवार से सटे हिस्से पर सडक़ धंस गई है। स्थानीय कुलदीप सोनकर, कमलचंद्र, रामानुज व जितेंद्र आदि ने बताया कि इस एप्रोच मार्ग के धंसने से वहां से जब भारी वाहन गुजरता है तो पूरी सडक़ पर कंपन होता है। ऐसे में किसी भी दिन बडी घटनाहोने की संभावना है।
बाणगंगा नदी पर पांच पिलर के सहारे पुल को सेतु निगम ने बनवाया है। ग्रामीणों को कहना है कि अभी एप्रोच मार्ग धंसने से पूरी सडक़ में कंपन होता है। धीरे से पुल की दीवार भी हिल सकती है। इस सडक़ को देानों ओर फिर से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें