फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पानी तो घटा, पर घाटों पर गंदगी ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को कम हो गया, लेकिन मंदाकिनी के रामघाट सहित अन्य घाटों में गंदगी जमा होने से श्रद्धालु परेशान रहे। पितपृक्ष भी चल रहा है। सफाई न होने पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बुधवार को पानी तो उतर गया, लेकिन घाटों पर मिट्टी व गंदगी जमा हो गई। इस समय पितृपक्ष होने के कारण श्रद्धालु नदी में स्नान करने के साथ पुरखों को जलतर्पण करते हैं। घाटों पर जमा गंदगी साफ न होने से जलतर्पण के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सभासद बुद्ध प्रकाश सिंह ने बताया कि रामघाट सहित अन्य घाटों में गंदगी जमा हो गई है। स्नान करने वाले श्रद्धालु फिसलकर गिर जाते हैं। स्थानीय निवासी रामदयाल व सीताराम सिंह, ने बताया कि जिला मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित मंदाकिनी नदी के घाट, सुंदरघाट, गुप्ता घाट में गंदी कई स्थानों में पड़ी हुई है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी राजेश सिंह व महेश प्रसाद ने बताया कि पुल घाट में मिट्टी जमा हो गई है, जिससे समस्या हो रही है। अभी तक कोई सफाई करने नहीं पहुंचा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि सफाई कर्मियों को सफाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।





ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मानिकपुर। बरदहा नदी के जलस्तर में कमी आई है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली सड़क के रपटे पर पानी भरा होने से आसपास के पांच से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। रानीपुर गांव के सोहल कोल व रामखेलावन ने बताया कि नदी का जलस्तर कम तो हुआ लेकिन रानीपुर गांव के पास सड़क के रपटे में पानी भरा से आवागमन बंद है। गांव रानीपुर, गिदुरहा, रामपुर, कल्यणगढ़ ऊंचाडीह का संपर्क कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें