फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजर कर डालेंगे वोट

Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
बैहार गांव का कच्चा मार्ग, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर ब्लाक के बैहार गांव के मतदाताओं को कच्ची सड़क से होकर मतदान करने के लिए बूथ तक जाना पडे़गा। गांव के जिस प्राथमिक विद्यालय में बूथ बनाया गया है वहां बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन



    जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के शिवरामपुर क्षेत्र के बैहार गांव की आबादी 992 है। इस गांव का प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ गांव से सात सौ मीटर की दूरी पर बना है। जहां तक जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे भी हैं।


जिससे विद्यालय आने जाने वाले बच्चे आए दिन गिर जाते है।  ग्रामीण अनीता देवी और गोविंद ने बताया कि जब बारिश हो जाती है तो प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी होती है। मतदान के दिन यदि बारिश हो गई तो बूथ तक जाने में अधूरे मार्ग के कारण परेशानी होगी। बूथ में  बिजली भी नहीं है।
विज्ञापन




वहीं  प्रधान  रामचंद्र यादव ने बताया कि स्कूल में बिजली की फि टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद पोल से कनेक्शन जोड़ा जाएगा। कच्ची पड़ी सड़क में मौरंग डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें