19 सीकेटीपी-05-गांव में घरों के सामने भरा दलदल। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत नांदिन कुर्मियान गांव में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। 50 ग्रामीणों ने राजापुर तहसील पहुंचकर एसडीएम पूजा गुप्ता को सात सूत्री शिकायती पत्र सौंपा।
गांव की गलियों और मुख्य मार्गों पर बारिश का पानी व कीचड़ जमा है। नालियों की सफाई न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि नालियां कचरे से पटी हैं, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। तीन महीने पहले जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।
शिकायती पत्र में समुचित जल निकासी की व्यवस्था की मांग की गई है। इस दौरान सीतेश सिंह, अंकित सिंह, सल्खे सिंह, सुनील, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह, गोलू पटेल, धीरू सिंह, अमन सिंह, जीतू सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
19 सीकेटीपी-05-गांव में घरों के सामने भरा दलदल। संवाद