फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रमिकों के लिए ब्लॉकवार कैंप 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण के लिए ब्लॉकवार कैंप लगेंगे। श्रम विभाग कर्वी में 21 से 23, पहाड़ी में 24 से 26, मानिकपुर और रामनगर में 28 से 30 सितंबर, मऊ में 1, 3, 5 अक्तूबर और कर्वी लेबर अड्डा में 6 से 8 अक्तूबर को कैंप लगाएगा।
विज्ञापन

कैंप में पंजीयन, नवीनीकरण, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, पीएमएसवाईएम, एनपीएस और डिजिटल लेबर चौक एप की सुविधा मिलेगी। बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन और हर साल नवीनीकरण जरूरी है, नहीं तो पंजीयन निरस्त हो जाएगा। श्रमिक जनसेवा केंद्र या मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए UP Digital Labour Chowk App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिससे मिस्त्री, हेल्पर समेत सभी श्रमिकों को बिना बिचौलिए के सीधे काम मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें