ज्ञान भारती इंटर कालेज में कक्षा छह, सात और आठ के 899 बच्चों को
यूनिफार्म बांटी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने
बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
ज्ञान भारती इंटर कालेज में
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ
किया। बच्चों को यूनिफार्म बांटी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर
पढ़ाई करें।
स्कूल के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन करें।
प्रधानाचार्य शिवलाल सिंह राजपूत ने बताया कि सभी दो-दो सेट यूनिफार्म दी
गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।