फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ थ्ााने में अव्यवस्थाएं देख डीआईजी बीआर मीणा का चढ़ा पारा, लगाई मातहतों को फटकार

Thu, 18 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी बीआर मीणा ने मऊ थाने का मुआयना किया। थाने में अव्यवस्थाएं देख उनका पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने अधीनस्थों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन


डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल बीआर मीणा बुधवार को मऊ थाने का मुआयना करने पहुंचे। सलामी के दौरान गार्ड कम दिखे तो उनका पारा चढ़ गया।

उन्होंने इस परंपरा के निर्वहन की हीलाहवाली पर चेताया। डीआईजी ने इस पर भी नाराजगी दिखाई कि पूर्व दीवान मनमोहन सिंह का यहां से गैर जनपद ट्रांसफर हो चुका है।

इसके बाद भी वह यहां के मालखाने का चार्ज नहीं दे गया। पुरुष बंदीगृह में अव्यवस्था, किचन में खाद्य सामग्री की कमी, सिपाहियों के लिए कुर्सी-मेज की व्यवस्था न होने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने आदि पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने सीओ कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड और थाने के बाहर मानवाधिकार का बोर्ड लगाने की ताकीद की। अपराधियों की धरपकड़ और इनामी और फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के भी निर्देश दिए।

सपा नेता हरीप्रसाद यादव ने डीआईजी से परदवां और राजापुर रोड पर डग्गामार वाहनों की आवाजाही की शिकायत की। उन्होंने अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री, जुए के अड्डों, अवैध ब्लास्टिंग आदि पर पुलिस अधिकारियों से कड़ा रुख अपनाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर मानिकपुर, बरगढ़ और मारकुंडी आदि थानों की भी उन्होंने जानकारी ली। डीआईजी ने इलाके में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए बताया कि इलाके में पट्टाधारकों की सूची मंगाकर सीमांकन कराया जाएगा। इसके बाद भी अवैध खनन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुआयना लगभग पांच घंटे तक चला। उनके साथ अपर एसपी और सीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें