फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ बाघिन की लोकेशन गायब, हटा कॉशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लगभग एक माह से मानिकपुर के रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र से लेकर चितहरा मझगवां मप्र के जंगलों में बाघ बाघिन के दिखने की बात कही जा रही थी। बृहस्पतिवार को इनकी लोकेशन न मिलने पर अब वन विभाग चिंतित हो गया है जबकि रेलवे विभाग ने राहत की सांस ली है। रानीपुर वन्य जीव बिहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा ने बताया कि बाघ बाघिन के रानीपुर वन्यजीव बिहार क्षेत्र में आने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के क्षेत्रीय अधिकारी मृतु़ंजय कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से चितहरा मझगवंा रेलवे लाइन के आस पास बाघ बाघिन की लोकेशन नहीं मिल रही है। मुंबई हावडा रेलमार्ग की इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों पर लगा कॉशन हटा दिया गया है। इसके पूर्व रेल ट्रैक से लगभग 500 मीटर के दायरे में इनकी लोकेशन होने पर इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की गति धीमी कराकर कॉशन लगाया गया था। साथ ही ट्रेन चालकों से हार्न बजाकर ट्रेन गुजारने के आदेश थे। उन्होेंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद पता चला कि अब बाघ बाघिन की लोकेशन नहीं मिल रही है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बाघबाघिन की लोकेशन पता करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें