फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अप्रैल में 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 27 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-12-रामघाट में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुबह 11 बजे के बाद सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में श्रद्धालुओं से भरे रहने वाले रामघाट और परिक्रमा मार्ग भी दोपहर में सूने नजर आए। गर्मी के कारण फूल बेचने वाले दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थानीय लोगों ने अप्रैल में इतनी भीषण गर्मी पहले कभी नहीं देखी। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने हालात को और खराब कर दिया है। पिछले तीन वर्षों में अप्रैल का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था।



लू से बचाव के उपाय

जिला अस्पताल के डॉ. सुजीत सिंह ने लू से बचाव की महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही लू का असर शुरू हो जाता है। दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें। पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस का सेवन करें।
विज्ञापन




किसानों के लिए सलाह

मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। किसानों को मूंग और उड़द की फसल में हल्की सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है। उन्हें तेज धूप में खेतों में काम करने से भी बचना चाहिए।

फोटो 26 सीकेटीपी-12-रामघाट में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी-12-रामघाट में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें