फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित कर्मचारी बनने को करेंगे हड़ताल तकनीकी सहायक

Sun, 14 Aug 2016 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बुंदेलखंड आंचलिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे पूरी न की गई तो प्रदेश के सभी तकनीकी सहायक 16 से 22 अगस्त तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला भवन में हुए सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने कहा कि मनरेगा के कार्य में तकनीकी सहायक बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकि न उनकी उपेक्षा की जा रही है। जिससे वे हड़ताल करने को बाध्य हैं।

सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि समस्याओें के निदान के लिए वह पहल करेंगे। इस मौके पर सांसद को ज्ञापन सौंप तकनीकी सहायकों को नियमित करने व तकनीकी सहायता नियमावली का निर्माण करने की मांग की गई। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त से 22 अगस्त तक कलमबंद हड़ताल जिले में की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 23 अगस्त को लखनऊ के रमाबाई मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, केशव स्वर्णकार, अमित चतुर्वेदी, सूरज सिह यादव, विजय द्विवेदी, शंकर प्रसाद, रिजवान मोहम्मद, हरी सिंह, रमेश तिवारी, राजेश गर्ग, कौशल पांडेय व विमल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें