चित्रकूट इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के
छात्रों ने सड़क किनारे के गड्ढों में मिट्टी डालकर समतलीकरण किया।
कछारपुरवा गांव में लगे विशेष शिविर में 48 बच्चों ने शिरकत की।
श्रमदान
के बाद बौद्धिक सत्र की शुरुआत हुई। एनएसएस के लक्ष्य गीत से शुरुआत हुई।
बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य अशोक सिंह पटेल ने बच्चों से
स्वयं प्रेरणा से काम करने को कहा।
कहा कि इससे समाज और दर्शक भी
आपसे प्रेरणा लेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को सेवा का भाव सिखाती है।
इसमें त्याग और सहयोग की भावना छिपी होती है।
अध्यक्षता कर रहे
पंकज अग्रवाल का कहना था कि देश के हर नागरिक को देशसेवा करनी चाहिए। अपने
माता-पिता और गुरुओं का सम्मान भी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी लालमन ने
लोगों का आभार व्यक्त किया।