फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रम योगी मानधन योजना में 10 हजार असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य

Fri, 30 Jan 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में इस बार जनपद में 10 हजार श्रमिकों का पंजीयन होगा। ये रजिस्ट्रेशन 15 मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। बशर्ते, उनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए। योजना में चयनित लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद हर माह तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसके लिए श्रमिकों को अपनी आयु के अनुसार एक निश्चित राशि का मासिक अंशदान करना होता है, जिसके बराबर राशि सरकार भी अंशदान के रूप में जमा करती है।
विज्ञापन


कर्वी में बनेगा आधुनिक लेबर अड्डा नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम के कर्वी में लेबर अड्डा का निर्माण होगा। जिलाधिकारी ने कर्वी के एसडीएम व ईओ निर्देश दिए कि वे लेबर के एकत्र होने वाले स्थान, धनुष चौराहे से एक किमी की परिधि में करीब दो सौ वर्ग मीटर की जमीन चयनित करें। चयनित स्थल पर श्रमिकों के लिए एक आधुनिक लेबर अड्डा बनेगा, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें