फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीबीएसई के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर का शत प्रतिशत परिणाम रहा। आंचल सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा टॉप फाइव में अपूर्वा पांडेय, सत्यम तिवारी, प्रशांत कुमार व विकास कुमार शामिल रहे। विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार झा और प्रवक्ता राजेंद्र मौर्य ने सफल छात्रों को मोबाइल से संदेश भेजकर बधाई दी है।
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अशोक पब्लिक स्कूल खोह के 9 छात्र-छात्राओं का रुका परिणाम बुधवार को घोषित हुआ है। जिसमें अनिकेत मिश्रा ने 96 प्रतिशत अनुपम सिंह ने 95.8, सहित सत्यम शुक्ला, अनुराग सिह कार्तिकेय शर्मा ने 95.4 प्रतिशत व सोम सिंह,94.8, 94.8 कशिश केशरवानी 90.8 प्रतिशत अंक पाया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओ को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें