फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को दी दुकान तो भरेंगे तीन लाख

Thu, 31 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में नगर पालिका अपनी दुकानों के किराएदारों के स्वामित्व की जांच कराएगा। जिन किराएदारों ने अपनी दुकान किसी अन्य को दे रखी है। उसे  तीन लाख तक का जुर्माना देय होगा।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष नीलम करवरिया ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अंधेरा व गंदगी होने की शिकायत मिले तो वहां त्वरित कार्रवाई की जाए।



अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने कहा कि पालिका आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। शहर में आवंटित 240 दुकानों का किराया तो पहले बढ़ाया जा चुका है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान किसी अन्य को किराए में दे रखी है।
विज्ञापन





 इसकी जांच कराई जा रही है। किराएदार परिवर्तित पाए जाने पर ढाई लाख से लेकर तीन लाख तक का जुर्माना लिया जाएगा।  बैठक में सविता पाठक, ब्रजेंद्र शुक्ला, डा. विष्णु दत्त बुधौलिया, नीलम बुधौलिया, सुशील श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव, राजरानी त्रिपाठी, राजकुमारी श्रीवास, रमेश सोनी व विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें