फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द न मिली शेरनी तो होगी रानीपुर के हवाले

Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पन्ना से भाग कर आई शेरनी को ढूंढने में अधिकारी अगर नाकाम रहे तो पूरी संभावना है कि उसे रानीपुर वन्य जीव विहार को ही सौंप दिया जाएगा। अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को भी दिन भर पन्ना व चित्रकूट के अधिकारी उसकी टोह लेते रहे।
विज्ञापन



लगभग एक सप्ताह से पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट से भाग कर आई शेरनी की तलाश दो प्रशिक्षित हाथी समेत प्रशिक्षित अधिकारी व वन विभाग के पुलिस कर्मी कर रहें हैं।

 उसके गले में पडे़ ट्रांसमिशन से लगातार मिल रही लोकेशन के आधार पर उसे रानीपुर के जंगल में एक तालाब के पास पाया गया। अंधेरा होने के कारण वहां तक वनकर्मी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन



पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट के निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शेरनी के लापता होने की जानकारी दिल्ली तक हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण कमेटी की बैठक में अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लिया गया।


 जिसमें उसका जल्द पता लगाने पर जोर दिया गया है। पूरी संभावना है कि यदि जल्द शेरनी का पता नहीं चला तो उसे रानीपुर वन्य जीव विहार के हवाले ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें