फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था पर स्कूल प्रभारियों को लगाई फटकार

Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में परिषदीय परीक्षा का निरीक्षण करते जिला प्रभारी और सीतापुर डायट इंचार्ज अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शुक्रवार को परीक्षा प्रभारी और सीतापुर डायट इंचार्ज अशोक कुमार ने बीएसए वीके सिंह के साथ पहली पाली में प्राथमिक छात्रों की अंग्रेजी व जूनियर छात्राें की विज्ञान की परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग-1 शिवरामपुर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर आधे छात्रों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देते देख परीक्षा प्रभारी नाराज हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने वार्डेन समेत अन्य शिक्षकों को फटकार लगाते हुए बैठने के लिए तत्काल दरी या अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद आनन-फानन सीमेंट और खाद्य सामग्री की प्लास्टिक की खाली बोरियां  बिछाकर परीक्षा कराई गई। इसके बाद जिला प्रभारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैंया का निरीक्षण किया। टीम ने दूसरी पाली में पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा के दौरान प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नया बाजार का निरीक्षण किया।

उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए टाइम टेबिल के अनुसार ही प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाए। उन्होने तय कार्यक्रम के अनुसार हिंदी परीक्षा के दिन अन्य विषय के प्रश्नपत्र बांटने के मामले की भी जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एबीएसए जितेंद्र गौण व दीप्ति रिछारिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें