फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों ने संभाली कमान

Sat, 19 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मऊ में ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेते शिवाकांत बलुआ । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 11 बजे सदर ब्लाक परिसर में एसडीएम रजनीश मिश्रा ने ब्लाक प्रमुख चंद्रकिशोर पटेल को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवविर्वाचित ब्लाक प्रमुख को बधाई देने वालों का तांता लग गया। लगभग एक घंटे बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। दोपहर12.30 बजे मऊ ब्लाक परिसर में एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने प्रमुख शिवाकांत बलुआ को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रमुख ने मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को  शपथ दिलाई। दोपहर एक बजे मानिकपुर ब्लाक परिसर में एसडीएम रामसकल मौर्य ने ब्लाक प्रमुख सोनू देवी कोल को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। दोपहर ढ़ाई बजे रामनगर ब्लाक परिसर में जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र मिश्रा ने ब्लाक प्रमुख बालमुकुंद पांडेय को शपथ दिलाई। प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।

दोपहर 3.30 बजे पहाड़ी ब्लाक परिसर में राजापुर के एसडीएम सीपी उपाध्याय ने ब्लाक प्रमुख रेखा यादव को शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण के बाद सभी ब्लाक प्रमुखों ने बीडीसी के साथ पहली बैठक की। इसमें ब्लाक प्रमुखों ने भरोसा दिलाया सभी सदस्यों के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें