चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में पथ संचलन किया। संघ कार्यालय परिसर में कार्यक्रम कर पदाधिकारियों ने संघ के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
शहर के सीआईसी कॉलेज से संघ का पथ संचलन शुरु हुआ। शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार स्थित संघ के कार्यालय पहुंचा। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह रामाधार शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज का नर्व वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरु होता है। हिंदू समाज संगठित होकर देश के उन्नति के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह अतुल सिंह, जिला प्रचारक लोकेंद्र सहित विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, महामंत्री नीरज, श्यामसुंदर मिश्र, कमलाकांत उपाध्याय, आनंद प्रताप पटेल व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। शिवरामपुर में भी गाजे बाजे के साथ पद संचलन हुआ।