फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तुलसीदास की जन्मस्थली की सड़कें जर्जर, यात्री खा रहे हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर व इससे सटी सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि राहगीरों का निकलना मुश्किल है। कुछ दिनों बाद प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने वाला है। ऐसे में इस सड़क से जाने वाले श्रद्धालु हिचकोले खाने के लिए मजबूर होंगे। एक सप्ताह पूर्व डीएम ने विभाग को सड़कों को जल्द सही कराने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

तुलसी चौक से कमासिन जाने वाली दो किलोमीटर सड़क बेहद खराब। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने यहां निकालना आमजन के लिए मुश्किल हो रहा है। राजापुर से छीबो रोड पर भी कई स्थानों पर गड्डे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के चलते राहगीर आए दिन चुटहिल भी होते हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश से गड्ढों में पानी भरा गया, जिससे समस्या और विकराल हो गई।

इनसेट
व्यापारियों ने जताई नाराजगी
व्यापारी प्रिंस केसरवानी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इसके बाद भी सड़कें खराब हैं। व्यापारी जगराज केसरवानी ने बताया कि राजापुर से छीबो रोड महज दो वर्ष पहले बनाई गई थी, लेकिन यह सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महाकुंभ में यहां से सैकड़ों वाहन प्रयागराज के लिए गुजरेंगे। उमेश सोनी व धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को सड़कें सही कराने के लिए कई बार स्थानीय निवासियों ने पत्र देकर अवगत कराया। इसके बाद भी सड़क नहीं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले राजापुर कस्बे से सटी सड़कों को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें