मऊ। मवईकला निवासी गंगाचरन ने बताया कि भाई रविशंकर (44) फसल सींचने गया था। अचानक ठंड से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो मऊ सीएचसी में भर्ती कराया।
डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत नाजुक देख उसे जिला आस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि ठंड से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।